जाली नोट एवं नशीले पदार्थ एमडीएमए के अवैध कारोबार मामले में एक युवक गिरफ्तार
A youth was arrested in connection with the illegal trade of fake currency notes and the narcotic substance MDMA.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज उधवा राधानगर थाना पुलिस ने जाली नोट एवं नशीले पदार्थ एमडीएमए के अवैध कारोबार से जुड़े उत्पल शाह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार 21अक्टूबर 2025 को काली पूजा के अवसर पर मिर्जानगर मेला के पास जुआ खेला जा रहा था।इसी दौरान मनीष कुमार नामक युवक अपने दो साथियों उत्पल शाह और गंगा राजवंशी के साथ वहां पहुंचा।तीनों जाली नोटों के सहारे जुआ खेलने लगे।इस दौरान मेले में मौजूद लोगों को नोटों पर संदेह हुआ,जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान मनीष कुमार के पास से जाली नोट बरामद किए गए। ग्रामीणों ने मनीष को पकड़ लिया जबकि उत्पल शाह और गंगा राजवंशी मौके पर से भागने में सफल रहा।स्थानीय लोगों ने मनीष को पकड़कर मेला कमिटी को सौंप दिया।इस दौरान पूछताछ किए जाने पर मनीष कुमार ने पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए बताया था कि उसे जाली नोट उत्पल शाह ने उपलब्ध कराए थे,जो इस गिरोह का मुख्य सरगना है।मनीष ने यह भी बताया था कि उत्पल शाह और गंगा राजवंशी केवल जाली नोट का धंधा ही नहीं करते,बल्कि एमडीएमए जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में भी संलिप्त हैं।इस मामले में राधानगर थाना पुलिस ने कांड संख्या435/25के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मनीष कुमार को पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्पल शाह के ठिकाने का सुराग लगाया। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई कर रही है।


