साहेबगंज

डिजनीलैंड मेला का नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

City Council President and Vice President inaugurated Disneyland Fair

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया टाउन हॉल के पीछे डिज्नीलैंड मेला का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान,नगर परिषद उपाध्यक्ष विनीता देवी,वार्ड पार्षद दीपा देवी व चमरू उरांव,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव सहित अन्य ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित करके किया।वही अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व बुके देकर किया गया।नगर अध्यक्ष ने कहा कि शहरवासियों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन साधन है।शहरवासी इसका लाभ उठाए।वही मेला प्रबंधक रणजीत साहा ने बताया कि मेला में जलपरी का शो,हाइड्रोलिक झूला, ब्रेक डांस सहित मनोरंजन के साधन,100दुकानों में विभिन्न प्रदेशों के सामग्री,दिल्ली के घर व किचन की सामग्री,बनारसी पान की दुकान रहेगी,  सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है,शराबियों की इंट्री बैंड है।वही गर्भवती महिलाओं को झूला ब्रेक डांस में प्रतिबंध है। फायर सेफ्टी की पूरी व्यवस्था की गई है।वही मौके पर गोपाल सिंह, विप्लव चक्रवर्ती,अमल विश्वास, किशन पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button