बरहरवा नगर पंचायत सभागार में नई टीम ने संभाली कमान,नगर के बिकास का लिया संकल्प
The new team took charge in the Barharwa Nagar Panchayat auditorium and resolved to develop the city.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा नगर पंचायत कार्यालय सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में बिकास की एक एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।सभी नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अर्पिता दास,नवनिर्वाचित नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत एवं वार्ड पार्षद का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।अध्यक्ष अर्पिता दास,उपाध्यक्ष राजकुमार भगत एवं सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में नगर के चहुंमुखी विकास,स्वच्छता और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प लिया।अब नगर पंचायत की विकास योजनाओं को नई गति सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित पदाधिकारीयों से चर्चा की है।इस मौके पर नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष समर्थक श्यामल दास ने कहा की बरहरवा नगर पंचायत में बीते दिनों हुए सभी बिकास कार्यों और खामियों की समीक्षा की जाएगी एवं वर्तमान में हो रहे विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे जाम की समस्याएं कूड़ा-कचरा,नगर के गंदे पानी की निकासी हेतु नाले की व्यवस्थाओं पाइपलाइन इत्यादि को लेकर जाँच की जाएगी और जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।साथ सभी जनप्रतिनिधयों के साथ बैठक कर नई विकासशील योजनाओं के लिए नए मापदण्ड तैयार कर बिकास की नई दिशा तय की जाएगी।सभी वार्ड पार्षदों को अपने अपने वार्डों की समस्याओं का आकलन करने के लिए निर्देशित की जाएगी।मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार,सिटी मैनेजर,नगर अध्यक्ष अर्पिता दास,नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत सहित सभी वार्ड पार्षद व नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे।


