धनबाद

धनबाद जिले के कतरास में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर सियासत तेज, विरोध करने वाले जनप्रतिनिधि पर युवाओं ने उठाए सवाल

Politics heats up over the proposed interstate bus stand in Katras, Dhanbad district, with youth questioning the opposing public representatives.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। झारखंड विधानसभा में विधायिका रागनी सिंह के सदन में कतरास में प्रस्तावित अंतराज्यीय बस स्टैंड बनाने के विरोध में सदन में चर्चा के बाद मामला तुल पकड़ रहा है। धनबाद जिले के कतरास में बनने जा रहे प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस स्टैंड को लेकर अब स्थानीय स्तर पर राजनीति तेज होती नजर आ रही है। जहां एक ओर कुछ जनप्रतिनिधि इस बस स्टैंड के निर्माण का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इलाके के स्थानीय युवाओं ने विरोध करने वाले जनप्रतिनिधियों की मंशा पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि कतरास में अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनने से इलाके का विकास होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बावजूद कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका विरोध करना समझ से परे है। युवाओं ने वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 5 तक के वार्ड पार्षदों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब इलाके के विकास से जुड़ा इतना बड़ा प्रोजेक्ट आ रहा है, तो जनप्रतिनिधियों को अपनी स्पष्ट राय जनता के सामने रखनी चाहिए। युवाओं का आरोप है कि अगर बस स्टैंड बनने से क्षेत्र को फायदा हो रहा है, तो फिर इसका विरोध क्यों किया जा रहा है और वार्ड पार्षद इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से साफ जवाब देने की मांग की है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा कतरास की राजनीति में और गर्मा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button