धनबाद

मिसाइल जंग के बीच दुबई में फंसा युवक अक्षय ठक्कर सकुशल कतरास पहुंचा, परिजनों में हर्ष

Akshay Thakkar, a young man stranded in Dubai amid the missile war, reached Katras safely, bringing joy to his family.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । कतरास स्टेशन रोड के जय आनंद इलेक्ट्रिक के व्यवसायी हंसमुख ठक्कर का पुत्र अक्षय ठक्कर अपने जन्म स्थली कतरास आ गया है। वह विगत एक महीने से दुबई में फंसा हुआ था। इस वर्ष वह होली भी नहीं मना पाया। इस युद्ध के बीच वह काफी मुश्किल से परसों ही कतरास पहुंच पाया है। उसके स्वदेश वापसी पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। वह भी अपने परिजनों से मिलकर काफी खुश हैं। उसके लौटने पर उससे मिलने के लिए घर पर तांता लगा हुआ है। उसके दोस्त फोन पर बधाई भेज रहे हैं। उसने बताया कि वहां वह अपने  चिकित्सक भाईके पास गया हुआ था। वहां वह मिसाइल अटैक के बीच फंस गया था। वहीं वह अपनी मम्मी और नानी के साथ फंस गया था। वतन वापसी की टिकट नहीं मिल रही थी।सारे फ्लाइट कैंसिल हो जा रहे थे। फ्लाइट मिलने पर वह सकुशल कतरास पहुंच गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button