बाघमारा में आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक*प्रखंड कमेटी का गठन, अध्यक्ष पार्वती देवी और कोषाध्यक्ष ब नीलौली देवी
Meeting of Anganwadi Employees Joint Struggle Front in Baghmara*Formation of Block Committee, President Parvati Devi and Treasurer B Neelauli Devi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं, संगठन को मजबूत करने तथा प्रखंड स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान बाघमारा प्रखंड की पूर्ण कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पार्वती देवी को अध्यक्ष, सविता पांडेय को उपाध्यक्ष, कुन्ती दिव्या को सचिव, बबिता राउत को सह सचिव, लौली देवी को कोषाध्यक्ष तथा गिरिजा देवी को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं जितेन्द्र पासवान को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को सौंपे जाने वाले ज्ञापन तथा राज्य स्तरीय आंदोलन की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन के मुख संरक्षक अशोक कुमार नयन, प्रदेश महासचिव देवती देवी, कार्यकारी उपाध्यक्ष गुड़िया देवी तथा उप महासचिव रेखा मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मौके पर सेविका कोसमी देवी, विद्यावती देवी, संतोषी दिव्या, कल्याणी देवी,बबीता देवी, रीता देवी,सुशीला देवी, पूनम देवी, कुंती देवी, माधुरी देवी,रेखा देवी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।



