जामताड़ा

तीन दिवसीय सार्वजनिक काली पूजा का हुआ समापन

Three-day public Kali Puja concludes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर रोड स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में वार्षिक तीन दिवसीय काली पूजा का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। पूजा के अंतिम दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, हवन तथा कुमारी कन्याओं को भोजन कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी पंडित दिवाकर पांडेय द्वारा शुद्ध मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान पंडित दिवाकर पांडेय ने बताया कि हर वर्ष यहां श्रद्धालुओं के सहयोग से इस पूजा का आयोजन किया जाता है। करमाटांड़ बाजार के सदस्यो और स्थानीय श्रद्धालुओं का इसमें विशेष योगदान रहता है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर काफी आस्था का केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालु सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगते हैं, मां काली उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचते हैं। मौके पर किशोर जैसवाल, रंजीत शाह, आनंद शाह, चंदन शाह, सोनी गुप्ता, मोहन शाह, रोहन गुप्ता, गोलू गुप्ता, कमल गुप्ता, विनोद शाह सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button