बाराबंकी
जयपुरिया स्कूल ने 10 साल पूरे किए
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताईं उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का 10 वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । स्थापना के नौ वर्ष पूरे होने एव दशवे वर्ष मे प्रवेश करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक पीपी सिंह, मैनेजिंग प्रबंधक डा सुभाष सिंह, उप प्रबंधक डा अभिनव सिंह, सहायक डायरेक्टर के के सिंह, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया ।
प्रधानाचार्या मितुषी नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया इस दौरान प्री नर्सरी से लेकर दशवी कक्षा तक के लिए शैक्षिक उपलब्धियों का बखान किया गया। निदेशक पीपी सिंह ने कहा कि स्कूल जैसे संस्थान की सफलता मे उसमे काम करने वाले लोगो की बड़ी भूमिका होती है उससे भी महत्वपूर्ण भूमिका यह होती है कि स्कूल मे लम्बे समय तक सेवा प्रदान कर संस्थान को नई पहचान देना जिसके लिए हम आप सब के आभारी हूँ उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में स्थापित यह विद्यालय शैक्षिक उत्कृष्टता, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास का एक अनूठा संगम रहा है। पिछले दस वर्षों में, प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के कुशल नेतृत्व में, विद्यालय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
इन उपलब्धियों में तीरंदाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी के रूप में शामिल होना प्रमुख है। इसके अतिरिक्त, जेईई मेन्स 2026 में अयांश उत्कर्ष मौर्य ने 99.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय का गौरव बढ़ा।
मैनेजिंग डायरेक्टर डा सुभाष सिंह ने बताया कि विद्यालय ने भविष्य की योजनाओं का भी अनावरण किया। इसी सत्र से प्री-प्राइमरी के लिए एक पूर्ण वातानुकूलित ब्लॉक प्रस्तावित है। इस नए ब्लॉक में बच्चों के लिए अत्याधुनिक खेलकूद सामग्री, आधुनिक डिजिटल स्मार्ट बोर्ड और रुचिकर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी तथा भविष्य में क्रिकेट अकादमी, बैडमिंटन अकादमी और एक आधुनिक स्विमिंग पूल सहित अन्य खेल सुविधाओं के राष्ट्रीय स्तर पर निर्माण की योजना भी बनाई है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन पी.पी. सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुभाष सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अभिनव सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर के.के. सिंह और सभी समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य मितुषी नेगी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।



