खैरथल

खैरथल में पंजाबी समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 

परिचय सम्मेलनों से रूक सकती है दहेज प्रथा : बलराम यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : पंजाबी वेलफेयर सोसायटी अलवर एवं जिला पंजाबी समाज समिति खैरथल तिजारा के संयुक्त तत्वाधान में, पंजाबी युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया, इस मौके पर कई राज्यों से आए युवक युवती के परिजनों ने आपसी संवाद किया, कार्यक्रम में समाज के गण माननीय  लोग उपस्थित रहे, जिला प्रवक्ता पंकज खुराना ने बताया कि इस सम्मेलन में भाजपा नेता अशोक डाटा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष दिवान चंद सेतिया, खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, खैरथल अध्यक्ष भारत गुलायनी, अलवर शहर वेलफेयर सोसाइटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, मुखी  गोविंद सोनी किशनगढ़ अध्यक्ष हेमंत भूगड़ा, जगदीश अदलखा भिवाड़ी से अनिल वाधवा, डॉक्टर सागर अरोड़ा, तिजारा पंजाबी समाज के अध्यक्ष दीपक बरेजा,जगदीश अदलखा सुराबास सचिव गौरव वासुदेव, कोषाध्यक्ष मेघराज अदलखा ,कश्मीरी लाल छाबड़ा आदि उपस्थित रहे पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से अध्यक्ष दिवान चंद सेतिया  ने जिला पंजाबी समाज समिति खैरथल तिजारा को बॉडी चैंबर  भेंट किया इसका समाज के लोगों ने स्वागत किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button