बरेली
बरेली फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह हर्षौल्लास से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर “होली मिलन” कार्यक्रम स्थानीय व्यापार मंडल सभागार, चौपुला रोड पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में फोटोग्राफर्स साथियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग, एकता और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। महासचिव शुभाशीष जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि एसोसिएशन को एक वेलफेयर फंड बनाना चाहिए, जिससे किसी भी सदस्य को आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि इससे संगठन के प्रति सदस्यों का विश्वास और मजबूत होगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी साथियों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपेन्द्र राघव, अरविन्द पटेल, रचित, हरी ओम, राजा, कुलदीप, राम आसरे, दिव्यांशु, अनिल, विट्ठल चौबे, विपिन कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांजल टंडन का विशेष सहयोग रहा।



