अमेठी

बूंदाबांदी के बाद मिली गर्मी से राहत, धान की रोपाई तेज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। सोमवार की सुबह तेज धूप निकलने के कारण गर्मी से लोग परेशान देखे गए। दोपहर 2:00 बजे के बाद आसमान में अचानक बादल छा गए और हल्की बरसात शुरू हो गई। बारिश होने के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली।
इस समय किसान धान की रोपाई का काम तेजी से कर रहे हैं। दिन-रात धान की रोपाई के लिए किसान मेहनत कर रहे हैं। धान रोपाई के लिए गांव में मजदूर इस समय नहीं मिल पा रहे हैं हर व्यक्ति यथाशीघ्र धान की रोपाई कराने की कोशिश में लगा हुआ है। धान की रोपाई की मजदूरी 250 से तीन सौ रुपए  है। गर्मी अधिक होने के कारण जहरीले सांप ,बिच्छू आदि जंगलों से निकलकर बाहर घूमते दिखाई दे रहें हैं। बारिश के मौसम में कोबरा जैसे विषैले सांप घरों की तरफ भाग रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button