भरत पुर
राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस
जिला स्तर पर वी.सी. के माध्यम से देखा गया राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सोमवार को पंचायत समिति सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साझा किया गया। डूंगरपुर में आयोजित जनसभा, प्रतिनिधिगण से संवाद एवं विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह की समस्त कार्यवाहियों को जिला स्तर पर सुचारु रूप से देखा एवं सुना गया। जनजातीय समाज के गौरवमयी इतिहास और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के प्रति प्रशासनिक संवेदनशीलता प्रकट करने हेतु यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग जगदीश प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग विकास शर्मा तथा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मान सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
