खैरथल
राजस्थान दिवस समारोह 2026
राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय आयोजन 17 मार्च को जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : राजस्थान दिवस समारोह 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 17 मार्च मंगलवार को राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 का जिला स्तरीय आयोजन जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में सभागार में प्रात: 11 बजे से किया जायेगा। कार्यक्रम जिले के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों को विभागीय कार्यप्रणाली एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी की माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ेगा।



