कैराना

ईद उल- फितर से पहले ईदगाह में चला सफाई अभियान

कई स्थानों पर गंदगी से नाराज दिखे नागरिक

नगर पालिका की टीम ने ईदगाह परिसर कराया साफ, शहर के अन्य चौराहों पर सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। आगामी ईद उल-फितर के मद्देनजर नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार को मोहल्ला खेल कला स्थित ईदगाह परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यह रहा कि ईद की नमाज के दौरान आने वाले नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सोमवार को नगर पालिका की टीम ने ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कराई। जैसे ही ईदगाह में सफाई अभियान शुरू हुआ, आसपास के लोगों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि ईद जैसे बड़े त्योहार से पहले ईदगाह की सफाई जरूरी थी, जिससे नमाज अदा करने आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्था मिल सके। हालांकि, कई नागरिकों ने नगर के विभिन्न चौराहों और इलाकों में लंबे समय से गंदगी के ढेर लगे होने की शिकायत भी की। उनका कहना है कि रमजान जैसे पवित्र महीने में भी शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं रही, जिससे लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। सफाई अभियान के दौरान सफाई नायक शाहिद हसन, सफाई लिपिक असलम बाबू व सचिन कुमार अपने दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे और सफाई कार्य की निगरानी करते नजर आए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button