बरेली
किसान अपने उत्पादन को शीत ग्रह में सुरक्षित भंडारण करें; डी एच ओ उद्यान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : जनपद के आलू उत्पादक कृषकों को सूचित किया जाता है कि खुदाई उपरान्त आलू का भण्डारण शीतगृह मे तत्काल न करने से उच्च तापमान के कारण आलू मे सडन आरम्भ हो जाता है,आलू की गुणवत्ता खराब होने लगती है तथा बाजार मे आलू का आधिक्य होने से भाव मे भी तेजी से गिरावट हाने लगती है,फलस्वरूप आलू उत्पादक कृषकों को उनके उपज का उचित मूल्य नही प्राप्त होता है। उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया जनपद मे कुल 32 शीतगृह संचालित है,जिनकी कुल भण्डारण क्षमता 156112.07 मै0टन है व वर्तमान मे 117084.05 मै0टन (75 प्रतिशत) भण्डारण हो चुका है व 39028.02 मै0टन भण्डारण क्षमता अवशेष है। सभी आलू उत्पादक कृषकों से आग्रह है कि अपने आलू का भण्डारण शीतगृह मे कराये ताकि आलू को सडने से बचाया जा सके व आलू का उचित मूल्य प्राप्त हो !



