कानपुर

गुरु नानक ऑटो मार्केट में उड़े श्रद्धा और प्रेम के रंग

व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दी बधाई, गीत-संगीत और लजीज व्यंजनों के साथ मना होली मिलन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : शहर की प्रतिष्ठित ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन ‘गुरु नानक ऑटो मार्केट एसोसिएशन, गडरियन पुरवा’ के बैनर तले बुधवार को गुरु नानक पार्क में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया फूलों की होली, सुरीले गीत-संगीत और आपसी भाईचारे के रंगों से सराबोर इस कार्यक्रम में व्यापारियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और कानपुर व्यापार मंडल से सुनील बजाज, रामेश्वर लाला, कृपाशंकर त्रिवेदी, कपिल सब्बरवाल, संत मिश्रा व सत्य जायसवाल सहित कई दिग्गज व्यापारी नेता शामिल हुए व्यापारियों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर ‘फूलों की होली’ खेली और शहर के व्यापारिक सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लिया कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, लाजपत नगर सभासद लवी गंभीर और गडरियन पुरवा सभासद नीरज रक्सेल विशेष रूप से उपस्थित रहे सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष अजीत सिंह भाटिया ने माल्यार्पण कर किया जन-प्रतिनिधियों ने व्यापारी बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की होली मिलन के इस जश्न में खान-पान का भी विशेष प्रबंध रहा व्यापारियों और आगंतुकों ने गीत-संगीत की धुन के बीच चाट-पकौड़े, अमृतसरी छोले-कुलचे, पारंपरिक गुझिया और ठंडाई का जमकर आनंद लिया कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अजीत सिंह भाटिया ने इस मौके पर कहा कि गुरु नानक ऑटो मार्केट एसोसिएशन सदैव व्यापारियों के हितों और आपसी मेल-मिलाप के लिए अग्रणी रही है होली का यह पर्व हमारे बीच की एकता को और प्रगाढ़ करता है समारोह के सफल संयोजन में अध्यक्ष अजीत सिंह भाटिया के साथ कोषाध्यक्ष इन्दर पाल सिंह लवली, गंगा राम शर्मा, सन्नी सिंह भाटिया, दमनदीप सिंह, रिटू सिंह, अजय भाटिया, अमृतपाल सिंह, बलजीत सिंह, कवलबीर सिंह, विजय अजमानी, कवलजीत सिंह और निगोतिया जी सहित सैकड़ों व्यापारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button