मेरठ

एमआईटी में 33  विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति चेक वितरित

चेहरों पर दिखी खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एमआईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल ने 33 चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए।
यह छात्रवृत्ति पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट द्वारा प्रदान की गई, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता देकर उनकी शिक्षा को सुगम बनाना है। इस वर्ष बीटेक के 19, बी फार्मा के 2, बीबीए के 3 तथा बीसीए के 9 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में यह अनुभव किया गया कि कई प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट की स्थापना की गई, जो निरंतर जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रिया चौधरी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा, फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. नीरज कांत शर्मा, डीन एकेडेमिक्स डॉ. गौरव शर्मा एवं अजय चौधरी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button