खैरथल
आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर फटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल मे बुद्धवार शाम बरसात होने के चलते अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक ट्रांसफॉर्मर का तेल सड़क पर बहने लगा। खैरथल गांव निवासी गोलू कौशिक ने बताया कि तेज आवाज से आकाशिय बिजली गिरी जिससे बिजली की टंकी से तेल निकलने लगा ,इससे पहले जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई बिजली विभाग के जूनीयर इंजीनियर ने बातचीत मे बताया कि एक टा्स्फार्मर मे लीकेज हुआ है कोई शार्ट सर्किट नही हुआ है ना ही आग लगी हैं यह टंकी रेलवे फाटक सं. 92 के पास खैरथल गांव मे लगी हुई है बरसात के बाद खैरथल शहर मे लाइट गुल रही


