खैरथल

हरसौली में गेहूं की फसल के बीच अफीम की खेती

पुलिस ने 5,050 पौधे जब्त किए, एक आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : हरसौली गांव में खैरथल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गेहूं की फसल के बीच उगाए गए 5,050 अफीम के हरे पौधे (वजन लगभग 393 किलोग्राम)जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

यह कार्रवाई खैरथल पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button