बागपत

हिंदू नव वर्ष पर हिंदू युवा वाहिनी ने किया हवन

विचार गोष्ठी में युवाओं को संगठित रहने का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत :  हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जनपद बागपत में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज, राष्ट्र और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामगोपाल वासना ने की, जबकि संचालन रवि पालीवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीरज शर्मा, लोकेश दीक्षित, गौरव तोमर तथा सचिन जैन उपस्थित रहे।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आलोक शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठित रहकर समाजहित में कार्य करें।
वहीं, जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश “उत्तम प्रदेश” के रूप में पहचाना जा रहा है, जिसका श्रेय प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यशैली को जाता है।
जिला संयोजक राकेश चौहान ने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा “तेरा वैभव अमर रहे, हम दिन चार रहें या ना रहें” की भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाएंगे।
इस अवसर पर मोहित उपाध्याय, अमित सरोहा, मनमोहन जिंदल, शिवकुमार, नैतिक गौरव, शेखर, अतुल जैन, अंकित वर्मा, विजय वर्मा, गुलबर सिंह, कुलदीप, अनुज सिंह, सचिन उपाध्याय, योगेंद्र वैदिक, अरविंद खोखर, अनुराग जैन, अमरपाल पवार, सतपाल कश्यप, सत्येंद्र सरोहा, बबलु पवार, मधुसूदन शास्त्री, जयकुमार तोमर, अंकित तोमर, दीपांशु गुप्ता, राजीव चौधरी, विक्रांत चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, संगठन और सकारात्मक दिशा में कार्य करने का संदेश भी दे गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button