भरत पुर

बयाना में आफत बनी बारिश

खेतों में भीगी गेहूं की फसल , किसानों की बढ़ी चिंता ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। बयाना क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश इस समय किसानों के लिए बड़ी आफत बन गई है। जहां एक ओर किसान गेहूं की फसल की कटाई में जुटे हुए थे, वहीं अचानक बदले मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीग रही है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो उनकी फसल पूरी तरह खराब हो सकती है।
वहीं दूसरी ओर मौसम में आई अचानक गिरावट का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। तापमान में कमी के चलते लोगों को सर्दी, जुखाम और खांसी जैसी समस्याएं होने लगी हैं। मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां किसानों की चिंता बढ़ाई है, वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button