पाकुड़

रामनवमी और ईद से पहले पुलिस का भव्य फ्लैग मार्च, सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया

A grand police flag march ahead of Ram Navami and Eid boosted security confidence.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी रामनवमी और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पाकुड़िया पुलिस ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च आयोजित किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में यह मार्च मुख्य बाजार, मंगलाबांध, सिद्धू-कान्हू चौक, भगत टोला सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। मार्च में पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ कदमताल करते दिखे, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ। इस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह भी दी। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे, जिन्होंने अनुशासन और एकता का संदेश देते हुए क्षेत्रवासियों को सुरक्षा और शांति का भरोसा दिलाया। यह फ्लैग मार्च आम लोगों के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है और त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में मदद करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button