खैरथल

मातौर गांव में बस स्टैंड के समीप दिनदहाड़े चली गोलियां

युवक गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल थाना क्षेत्र के ग्राम मातौर में शुक्रवार शाम करीब पौने चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड के समीप गली में कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत पर हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे उसके शरीर में चार जगह गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे तुरंत खैरथल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायल युवक को एक गोली पेट में, एक पेट के निचले हिस्से में, एक जांघ में तथा एक गोली दाहिने हाथ के अंगूठे में लगी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। लोगो के अनुसार  घटना के बाद हमलावर मौके से फरार होकर तातारपुर चौराहे की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह के निर्देश पर पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।वहीं मौके पर किशनगढ़ बास के वृताधिकारी  लालचंद सहित खैरथल पुलिस का जाप्ता मौजूद है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button