खैरथल
जिला शिक्षक संघ की बैठक में संगठनात्मक और शिक्षको की समस्याओ पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी जिला खैरथल तिजारा में संगठन के साथियों को एवं शिक्षकों को एकजुट करने एवं संबलन प्रदान कर उनकी समस्याएं जानने हेतु संगठन के नवाचार प्रदेश कार्यकारिणी आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत होटल ग्रीनलैंड खैरथल में उपस्थित रही।
संगठन के जिला प्रमुखता राधेश्याम जोशी ने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी आपके द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत जिला कार्यकारिणी से शेर सिंह चौहान, प्रदेश सभा अध्यक्ष राम प्रताप मीणा, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश जैन, प्रदेश सलाहकार दशरथ सिंह सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता राहुल गुर्जर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, प्रदेश मंत्री घमंडी लाल जाट आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जिला खैरथल तिजारा के शिक्षक साथियों रूबरू हुए। उन्होंने शिक्षक साथियों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए पुरजोर प्रयास करने का विश्वास दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने संगठन की रीति नीति से सबको अवगत करवाया और जिले के समस्त शिक्षकों का आभार प्रकट कर जिला कार्यकारिणी का एवं समस्त शिक्षकों का अभिनंदन किया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उपस्थित सभी शिक्षकों संवाद किया और संगठन का बाल बढ़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष नरेश यादव ने सभी का अभिनंदन कर कार्यक्रम में पधारने पर सभी का आभार प्रकट किया और संगठन के जिला खैरथल तिजारा के कार्यों से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक रामनिवास यादव, जिला सभाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पतराम गुर्जर, राजेश यादव, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला प्रचार मंत्री राजेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा रामपालयादव, ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम कृष्ण कुमार सामरिया, ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़ बास खेमचंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मुंडावर नवीन यादव, विनय सिंह, विनोद यादव, ऋषि देव यादव, वीर सिंह, दलवीर, मेहर चंद, बच्चू सिंह, सतपाल चौधरी, लोकेश कौशिक, अशोक, अनिल सैनी, निरंजन सेन, सुंदरलाल, पवन आहूजा, अनिल यादव, विकास, महेंद्र सिंह चौधरी, करण सिंह, मनोज, यशपाल, प्रदीप, हवा सिंह चौधरी, राम सिंह, नरेश गुप्ता, सतवीर, चुन्नीलाल यादव, हरेंद्र चौधरी, जमशेद, हरिप्रसाद, गिर्राज पीटीआई, कैलाश चंद सैनी, प्रवीण शर्मा, अशोक शर्मा, गिरीश गुप्ता, कंवर सिंह सहित संगठन के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।



