अमरोहा

सैद नगली में किन्नर के घर लाखों की चोरी

ताले तोड़कर 5 तोला सोना और एक लाख की नगदी साफ

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद के पास  बीती रात बेखौफ चोरों ने एक किन्नर के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के समय पीड़िता अपने साथियों के साथ दूसरे जिले में गई हुई थीं।
देर रात घर लौटने पर चला पता
पीड़ित किन्नर नन्ही ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस को  बताया कि वह अपनी टीम के साथ संभल स्थित सीमा के यहाँ एक कार्यक्रम में गई हुई थीं। जब वह देर रात करीब 3 बजे वापस घर लौटीं, तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर कमरों के ताले भी टूटे मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
लाखों का माल पार
चोरों ने नन्ही किन्नर के घर से लगभग 5 तोला सोना, जिसमें सोने की झुमकी, अंगूठी, पेंडल और झाले शामिल हैं, के साथ एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों में है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की
“मामला संज्ञान में है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस  घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button