नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय तालबेहट में अनुशाशन समिति अध्यक्ष अजय तिवारी के मुख्य अतिथ्य में व जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक की अध्यक्षता में संगठन सृजन की बैठक संपन्न। बैठक में मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एकता में ही शक्ति है हमें आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी, बूथ लेवल पर कमेटी गठित कर बूथ स्तर से तैयारी करनी होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद अवस्थी एड. ने कहा कि कांग्रेसियों को एक होकर विपक्षी पार्टियों से सामना करना होगा। कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा, तभी हम आगामी चुनाव में सफलता हासिल कर पाएंगे। बैठक में मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहन चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश शाण्डिल्य, नगर अध्यक्ष अमित बुन्देला एड., इंजी. सुनील अहिरवार, मंडल अध्यक्ष आकाश कुशवाहा, राकेश जैन, प्रवीण करण, मनोज राजा, शानू खान, सुरेश कुशवाहा, अफजल अली, हनी सोनी, धर्मवीर सिंह मोंटू, चंद्रभान, नागेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



