ललितपुर

डा.लोहिया के विचार आज भी प्रासांगिक : गीता मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने डा.राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाते हुये मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की प्रदेश सचिव गीता मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार सभा के प्रदेश सचिव जितेन्द्र सलूजा मौजूद रहे। वक्ताओं ने लोहियाजी के जीवन परिचय पर अपने-अपने विचार रखते हुये समाजवादी पार्टी को मजबूत करके दोनों विधानसभा जिताने का संकल्प लिया और पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूत करने का काम किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, अशोक अहिरवार, जिला सचिव शाकिर अली, वरिष्ठ सपा नेता शत्रुघन शुक्ला, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजनारायण, निखिल राजपूत, कदम यादव, हरनारायण पंथ, शैलेन्द्र यादव, दिनेश रैकवार, संजय, महेन्द्र साहू, उमेश नामदेव के अलावा अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button