ललितपुर

तहसील तालबेहट में सम्पूर्ण समाधान दिवस

डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने तहसील तालबेहट में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को लेकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत में विवाद के कारणों का स्पष्ट और विस्तृत उल्लेख किया जाए तथा रिपोर्ट में अनावश्यक तथ्यों से बचा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अन्य विभागों से संबंधित मामलों में समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित किया जाए और उसकी प्रविष्टि संबंधित अभिलेखों में दर्ज की जाए। भूमि विवादों के मामलों में फसल कटाई के बाद पैमाइश कराकर निस्तारण कराने के लिए एसडीएम, लेखपाल और कानूनगो की टीम के साथ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, सभी पत्राचार की तिथि व पत्रांक संबंधित रजिस्टर में अंकित करने, आवेदक का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करने तथा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button