गोड्डा
नीमाकला में दो दिवसीय जलसा का आयोजन 13 व 14 अप्रैल को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर। जामिया सल्फिया नूरुल होदा नीमाकला में आगामी 13 एवं 14 अप्रैल 2026 को 14वाँ दो दिवसीय सालाना जलसा के कामयाबी हेतु इलाकाई स्तर पर अहम बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षतामौलवी अब्दुल करीम ने किया। जिसमें इलाके के गणमान्य लोग शामिल थे। जलसा सचिव नुरुल इस्लाम, सदर जहीर अंसारी ने बताया कि जलसा के कामयाबी हेतु इलाकाई स्तर पर विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन में लगभग लाखो लोगों की भीड़ उमड़ेगी, इसलिए सभी सदस्यों को सक्रिय रहने की आवश्यकता है। इस जलसा में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश से मौलाना मो. जरजिश अंसारी एवं महाराष्ट्रा से मौलाना मो. इनायतुल्ला मदनी एवं अन्य वक्तातागण उपस्थित होंगे। उपास्थित सभी गणमान्य लोगों ने एक सुर में जलसा को कामयाब करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से जामिया सरपरस्त हाजी मफिजुद्दीन, हाजी रमजान अली, हाजी तमिजुद्दीन, मौलवी अब्दुल करीम गोरखपुर, मास्टर जियाउल, मो शमीम, मो हैदर, मो रौशन, मो लियाकत, हफाजुद्दीन अंसारी, शाहबाज, रफीक, मन्नान, मौलवी कुर्बान, मौलवी सफीर, महीबुल, अखतर हुसैन, सरदार रजाउल रहमान, जाकिर, रहमान, मदरसा व जलसा कमिटी एवं सक्रीय सदस्य शामिल थे।



