झुंझुनू

किशोरपुरा के प्रसिद्ध श्री चामुंडा माता मंदिर में कल  होगी विराट भजन संध्या मशहूर कलाकार आएंगे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा के प्रसिद्ध श्री चामुंडा माता मंदिर में मंगलवार को 27 मार्च को भरने वाले मेले की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया है।। सोमवार की शाम मेले  के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम रखा गया।।मेला कमिटी के पंकज मीणा किशोरपुरा, अभिजीत सिंह ने बताया कि 26 मार्च गुरुवार को रात्रि 9:15बजे मंदिर पर विराट भजन संध्या आयोजित होगी। जिसमे मशहूर कॉमेडियन एवं फिल्म अभिनेता भजन गायक पन्या सेपट,भजन गायिका सुश्री मंजू गहलोत, मशहूर सिंगर राजस्थानी भजन गायक गोपाल राव एंड पार्टी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।भजन संध्या में हरियाणा की मशहूर सुखदेव आर्ट ग्रुप सिरसा के द्वारा रासलीला के साथ आकर्षक झाकियां प्रस्तुत की जाएंगी।27 मार्च शुक्रवार को  नवरात्रि  के अंतिम दिन भव्य मेले का आयोजन रखा गया है। मेले में सुबह 9:15 बजे गांव के श्री रामसागर बालाजी से गांव की परिक्रमा के साथ चामुंडा माता शक्ति पीठ तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर  में हवन की पूर्णाहूति के बाद  भंडारे का आयोजन चलेगा। संत महात्माओं की विदाई कार्यक्रम होगा।। सांय 4:15बजे कुश्ती प्रतियोगिता होगी । मेले मे नामचीन घोड़ी ओर ऊंटों का नृत्य कार्यक्रम भी रखा गया है। दो दिवसीय मेले में मंदिर पर अब तक सहयोग करने वाले भामाशाहों  एवं वालीयंटरों के साथ ही गांव  के  सरकारी नौकरियों में चयनित होने वाले एवं उल्लेखनीय सेवा देने  वाली प्रतिभावों का सम्मान भी किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए मेला कमिटी ने सेवा भावी लोगों को अलग अलग  जिम्मेदारिया सौंपी है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में गांव के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button