बरेली

सक्षम,समृद्ध,आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का संकल्प हमारा – मोहित शर्मा 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश में युवाओं को विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के उद्देश्य से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर, पीलीभीत में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं माय भारत द्वारा विकसित भारत युवा संसद एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा नामित यूथ आइकॉन के रूप में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा ने युवाओं के साथ उज्जवल भारत का संकल्प- विकसित भारत 2047 पर संवाद किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ रोहित पटेल और कॉलेज प्राचार्य के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमती श्रुति गंगवार जी रही। प्राचार्य ने कार्यक्रम में सभी युवाओं को प्रेरणा लेते हुए विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने में अपनी सहभागिता देने हेतु जागरूक किया और स्वयंसेवकों को निरंतर देश निर्माण में अपनी भूमिका प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। यूथ आइकॉन मोहित शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पंच प्रण और 11 संकल्पों को आत्मसात करते हुए देश को आत्मनिर्भर, कर्तव्यों का पालन,वंशवादी राजनीति का अंत,संविधान का सम्मान,भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, कानून के शासकों का सम्मान, आरक्षण की सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत को अग्रसर आने के रोड़मैप को समझाया। कार्यक्रम के अंत में मोहित शर्मा का मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. नवीन कुमार, प्रो. विजय, प्रो. पूनम सहित कॉलेज के सभी अध्यापक, कर्मचारी एवं अनेक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button