झुंझुनू

मंदिर में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के आबूसर रोड़ पर स्थित चम्पालाल वाटिका में समाजसेवी भोमसिंह काजला द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में तात्कालिक तौर पर 51 हजार रुपए देने एवं भविष्य में अन्य संभव सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने काजला का साफा एवं फूलमाला पहनाकर, तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर मनीराम काजला, नितिन काजला एवं हिमांशु महला ने निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी भोमसिंह काजला का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button