झुंझुनू
विकास योगी बने राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उदयपुरवाटी निवासी विकास योगी को संगठन में प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें यह जिम्मेदारी समाज एवं युवा मोर्चा के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र पर राजस्थान नाथ समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्यम योगी सुरेलिया, प्रदेश महामंत्री सूरज करण योगी, राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण कुमार योगी तथा प्रदेश महामंत्री विक्रम योगी के हस्ताक्षर हैं। विकास योगी की नियुक्ति पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।


