पाकुड़

पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित महावीर मंदिर में 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

Hanuman Jayanti will be celebrated with great pomp on April 2 at Mahavir Temple located at Pakur Railway Station.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर 2 अप्रैल, गुरुवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संध्या 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी। सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। हनुमान को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का परम भक्त माना जाता है और यह दिन उनकी शक्ति, भक्ति एवं निस्वार्थ सेवा के गुणों का प्रतीक है। कार्यक्रम के तहत संध्या प्रहर में पूजा-अर्चना, आरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन मोनी व्यास जी एवं उनके सहयोगियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पंडित भारतेन्दु त्रिवेदी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान बजरंगबली को भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है। उनकी पूजा और व्रत रखने से भक्तों को संकटों से मुक्ति मिलती है, इसी कारण उन्हें ‘संकट मोचन’ भी कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान हनुमान का अवतरण विश्व कल्याण के लिए हुआ था। यही कारण है कि देश-विदेश में सनातन धर्म के अनुयायी इस दिन को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button