गोड्डा

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा प्रखंड के कुशमहरा पंचायत में ग्रीन पंचायत क्लीन पंचायत अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य जागरूकता मार्च निकाला गया, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में चल रही इस पहल को योगा हीलर्स ऑर्गेनाइजेशन  के माध्यम से जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। अभियान के तहत पंचायत सशक्तिकरण का 360° मॉडल अपनाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला एवं युवा सशक्तिकरण के साथ किसानों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।जागरूकता मार्च में करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक, महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में संदेश लिखे पोस्टर लेकर गांव में रैली निकाली और स्वच्छता बनाए रखने, कचरा न फैलाने तथा अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। इस दौरान पूरे गांव में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य नगमा आरा, मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा। साथ ही स्थानीय विद्यालयों के शिक्षक और वाई एच ओ टीम के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। यह पहल कुशमहरा में एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभर रही है, जिसे पूरे झारखंड में लागू कर सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय बदलाव लाने का लक्ष्य रखा गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button