गोड्डा

गोड्डा में पत्रकार हुए एकजुट, प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ किया बहिष्कार

प्रेसवार्ता से दूरी व कार्यक्रमों में नजर अंदाज करने पर नाराजगी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
गोड्डा‌। जिला मुख्यालय में पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न अखबार, न्यूज चैनल व सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान पत्रकारों ने जिला प्रशासन पर मीडिया की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि जिला प्रशासन हमेशा मीडिया कर्मियों को अपेक्षा की नजर से देखता है। कहा कि वर्तमान उपायुक्त द्वारा आज तक कोई नियमित प्रेसवार्ता आयोजित नहीं की गई है। केवल औपचारिकता निभाते हुए विज्ञप्ति जारी कर खबरों को सीमित करने की कोशिश की जाती रही है। पत्रकारों ने विशेष रूप से राजकीय गणतंत्र दिवस सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों को दूर रखने पर नाराजगी जताई। इसे पत्रकारों के सम्मान के खिलाफ बताते हुए पत्रकारों ने सामूहिक निर्णय लिया कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित जनसंपर्क व्हाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार किया गया। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की ओर से एक प्रस्ताव तैयार कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें मीडिया के अधिकारों और सम्मान की रक्षा की मांग की जाएगी। बैठक में नीरव किशोर (प्रभात खबर), विदु विनोद (जागरण), ओमप्रकाश शुक्ला (रांची एक्सप्रेस), अमरेंद्र सिंह बिट्टू (संथाल एक्सप्रेस), नरेंद्र महतो उर्फ गांधी (न्यूज 11), रंजीत राठौर (ETV), अजीत सिंह (न्यूज नेशन), हेचंद्र (सहारा समय), अमित सिंह (न्यूज 18), अभिजीत तनमय (मैं हूं गोड्डा), आशुतोष आनंद (एक्सप्रेस), गंगा कुमार, विश्वजीत कुमार, कौशल कुमार सहित दर्जनों मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। पत्रकारों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि जल्द ही प्रशासन का रवैया नहीं बदला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button