जालौन

शहर के लाल आईoएoएस हस्सान खान का हुआ भव्य सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उरई : अपने छात्र जीवन के स्कूल एफo एफo मेमोरियल शिक्षण संस्थान पहुंचने पर यादें हुईं ताजा, साथ ही वार्षिकउत्सव के अवसर पर अध्ययनरत रैंकर छात्रों को अपने हाथो से दिया ट्रॉफी व प्रेरणा भरा संदेश। शहर के होनहार बेटे हस्सान खान, जिन्होंने यूoपीoएसoसी 2025 में आल इण्डिया 95वीं रैंक हासिल कर आईoएoएसo बनकर जनपद का नाम रोशन किया, उनके ही प्राथमिक विद्यालय एफ.एफ. मेमोरियल शिक्षण संस्थान उरई में भावुक माहौल के बीच सम्मान किया गया। जिस विद्यालय में बैठकर उन्होंने कभी बड़े सपने देखे थे, उसी परिसर में कदम रखते ही पुरानी यादें ताजा हो गईं। शिक्षकों की आंखों में गर्व और छात्रों के चेहरों पर प्रेरणा की चमक साफ दिखाई दी। सम्मान समारोह के दौरान मुहम्मद शादाब बेग ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर तालियों की तड़तड़ाहत से गूंज उठा। इस मौके पर हस्सान खान ने कहा कि “यही वह जगह है, जहां से मेरे सपनों ने उड़ान भरी थी। आज यहां लौटकर जो सम्मान और स्नेह मिला है, वह मेरे लिए बेहद खास है।” उनके शब्दों ने छात्रों को गहराई से प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद छात्रों में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने भी अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक मुहम्मद ऐजाज ने संचालन किया इस अवसर पर हाजी मुबीन, उस्मान, डॉo उमेश चंद्र मिश्रा, आफ़ताब आलम, समाजसेवी अलीम सर एवं शांतिस्वरूप माहेश्वरी सहित तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे एवं उनका माला पहना कर सम्मानित किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button