बुलंदशहर

आर के पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते छः स्वर्ण छः रजत और छः कांस्य पदक 

रोलर स्केटिंग चैम्पियन शिप में दिखाया शानदार दम-खम

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  के पब्लिक स्कूल के  छात्र छात्राओं ने  स्कर्ड हार्ट स्कूल बुलंदशहर में आयोजित जिला एजूकेशनल रोलर स्केटिंग चैम्पियन में छः गोल्ड छः सिल्वर और छः ब्रांज मेडल जीत कर अपने स्कूल का जनपद में नाम रोशन किया है।
सोनाक्षी कक्षा सात ने 300 व 500मीटर में स्वर्ण, इसी कक्षा के अनम ने दोनों वर्गों में स्वर्ण तथा कक्षा आठ के दक्ष चौधरी ने इन्हीं दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
कक्षा छह के अंश ने 500 मीटर में रजत, इसी कक्षा के जय ने 300 व 500 मीटर में रजत, कक्षा छह की हुस्ना ने 300व 500मीटर में रजत दिव्या और दक्ष कक्षा छह ने 300 मीटर में रजत तथा अरहन कक्षा आठ ने 300व 500मीटर में रजत पदक जीता।
कक्षा छह की दिव्या,साउर्या  और दक्ष ने 500मीटर में कांस्य पदक, और कक्षा आठ के प्रियांशु व तानिस ने 500 व 300 मीटर में कांस्य पदक जीते।
प्रबंधक शाहिद अली व प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने विजेताओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शीघ्र ही पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button