बरेली
सनातन संस्कृति सत्संग 7 अक्टूबर से सुधांशु महाराज देंगे प्रवचन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विश्व जागृति मिशन, बरेली मंडल की ओर से 7 से 10 अक्टूबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में सनातन संस्कृति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें परम पूज्य सुधांशु जी महाराज प्रवचन देंगे।
मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि सत्संग का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरण के साथ सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा ने बताया कि आधुनिक जीवन में संस्कारों की आवश्यकता और बढ़ गई है, यह सत्संग भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर देगा। कथा संयोजक संजय गर्ग ने बताया कि प्रचार के लिए प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। बिठूर गुरुकुल आश्रम से आए विद्यार्थी भजन-कीर्तन कर रहे हैं।
कथा संयोजक संदीप मेहरा ने बताया कि 8 और 9 अक्टूबर को राष्ट्रहित और बरेली के विकास के लिए सुबह 7:30 बजे यज्ञ होगा, जिसमें महाराज जी भी मौजूद रहेंगे। रामपुर, मुरादाबाद, नैनीताल, शाहजहांपुर से भी श्रद्धालु आएंगे।
महिला प्रधान ममता गर्ग ने बताया कि 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे सूद धर्म कांटे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो सत्संग स्थल तक पहुंचेगी।
बाल संस्कार केंद्र की संचालक रश्मि अग्रवाल ने बताया कि संजय नगर में केंद्र पर 125 बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार ले रहे हैं।



