उत्तरकाशी

5 साल में भी तैयार नही हुआ जखोल मोरी का विधालय भवन?

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

उत्तरकाशी : मोरी ब्लॉक के जखोल गांव में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का भवन बीते पांच वर्षों में भी पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2021 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छात्र-छात्राएं आज भी जर्जर हालत में पड़े पुराने विद्यालय भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
पुरोला विधानसभा में विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। विद्यालय भवन का काम धीमी गति से चलने के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पिछले 5 वर्षों में इस भवन निर्माण से जुड़ी खबरें लगातार प्रकाशित की जाती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं आ पाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button