बरेली
रोटरी क्लब बरेली साउथ के द्वारा करवाई जाएगी बैडमिंटन प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट 11 एवं 12 अप्रैल को रोटरी क्लब बरेली साउथ की सभा में यह निर्णय लिया गया कि क्लब द्वारा खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल को स्मार्ट सिटी हॉल, स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
बैडमिंटन टूर्नामेंट चेयरमैन अनुपम कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत सिंगल्स एवं डबल्स दोनों श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में जूनियर ग्रुप में 15 वर्ष तक के खिलाड़ी तथा सीनियर ग्रुप में 15 से 20 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का समापन समारोह 12 अप्रैल को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। सभी बच्चों से अनुरोध है कि वे केवल उचित किट में अपना रैकेट साथ लाएं तथा बैडमिंटन शूज़ पहनकर ही आएं। प्रतियोगिता के फॉर्म रोटरी भवन पर उपलब्ध है बैडमिंटन टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, संजय गर्ग, अनिल अग्रवाल, राजीव बूबना, अंकुर बंसल, राजीव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, चरण कमल सिंह, सुजीत जायसवाल, शोभित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संदीप मेहरा आदि ने अपने विचार रखे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।



