गोड्डा
महागामा अनुमंडल स्तर पर किसान सभा का बैठक 11 को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। महागामा के ग्राम महुवारा में झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता कामरेड पिकू सिंह ने किया। अशोक साह ने बताया कि 11/04/26 को ग्राम महुवारा में महगामा अनुमंडल स्तर का ‘किसान कार्यकर्ता बैठक’ होना तय हुआ है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर जिला प्रशासन प्रधानी भूमि और महुवारा मैदान (जो सरकारी जमीन है) पर भू-माफियाओं द्वारा बनाए जा रहे घरों और अवैध कब्जा को समय रहते खाली नहीं कराता है, तो संगठन के लोग मजबूर होकर स्वयं उस मैदान को खाली करवाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सचिव अशोक साह, का. इब्राहिम (किसान नेता), पंकज यादव,पिकू सिंह,विशाल राय, गणेश यादव, दिलीप भगत, विजय भगत, डिगन सिंह,महेश राय,श्याम राय सिंह, मुन्न् राय,भीम सिंह आदि उपस्थित थे।



