मथुरा

एक झटके में जमींदोज हुई जर्जर पानी की टंकी

मजिस्ट्रेट कोर्ट पर गिरा मलबा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह के कड़े रुख के बाद छाता तहसील परिसर में खड़ी जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त करा दिया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान टंकी का भारी-भरकम हिस्सा पास स्थित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट की बिल्डिंग पर जा गिरा, जिससे न्यायालय परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। टंकी ध्वस्त कराने से पहले अधिवक्ताओं चैंबर खाली करा दिए गए थे। इतना ही नहीं, एहतियात के तौर पर टंकी के समीप स्थित जेएम  कोर्ट कैंपस को भी खाली कराया गया था। टंकी गिराए जाने के दौरान होने वाले कंपन और संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के सरकारी आवासों में रहने वाले परिवारों को भी कड़ी चेतावनी दी गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति मकान के भीतर न रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button