दुगदा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया
चंद्रपुरा। भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस दुगदा स्थित चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता कार्यक्रम सयोंजक ललित लहरे ने की एवं संचालन महामंत्री भरत झा ने किया।भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा ने कहा भाजपा पार्टी देश की जनता के विश्वास पर खरा ऊतरकर कर उनके दिलो में अपना विशेष स्थान बनायी है। जिला अध्यक्ष श्री महथा शून्य से शुरु होकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है।आज देश की 20 राज्यों में भाजपा एवं एनडीए की सरकार है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय भाजपा नेता अरुण सिंहश्यामलाल किसकू,सुमन सिंह,पप्पू मंडल, कमलेश यादव,महिला मोर्चा के जिला मंत्री पुनम पांडेय,जिला कोषाध्यक्ष दयावंती शर्मा,लखेंद्र नाग,राजू महतो,आदित्य प्रसाद,चंद्रिका महतो,अंजु देवी,गरिमा देवी,अनिता देवी आदि भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए।



