राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्तागण धन्यवाद के पात्र:- सुनील साहू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के सम्मान में 5 अप्रैल को राॅंची में आयोजित अभिनंदन समारोह को सफल बनाने में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाया है ! राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं! राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ राँची के जिलाध्यक्ष हीरालाल साहू , धनबाद जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा , खूँटी जिलाध्यक्ष फागू साहू , पलामु जिलाध्यक्ष बिरजु प्रसाद यादव , गढ़वा जिलाध्यक्ष राम भजन गुप्ता , लातेहार जिलाध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू , पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष शशिकांत ठाकुर , दुमका जिलाध्यक्ष उपेन्द्र मंडल , जामताड़ा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद सिंह तथा पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजु रंजन प्रसाद , प्रदेश महासचिव प्रभात महतो , प्रदेश सचिव प्रदीप मंडल , अनिल यादव , प्रदीप गुप्ता एवं अशोक प्रसाद साहू , प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक इत्यादि सभी के नेतृत्व में विभिन्न जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए !




