नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में पेयजल योजना के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य के दौरान कुछ लोगों द्वारा ठेकेदार और मजदूरों के साथ मारपीट व अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़त पक्ष ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम राजघाट निवासी बीओपी सिंह पुत्र प्रसाद सिंह एवं उनके सहयोगी शेरसिंह पुत्र जयराम सिंह द्वारा बताया गया कि 05 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे मोहल्ला लेडिय़ापुरा में पेयजल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कथित रूप से लल्ले महाराज निवासी कृष्णानगर अपने साथ करीब 7-8 लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने मजदूरों के साथ मारपीट की और मौके पर रखे फावड़े, गैंती सहित पाइपलाइन से संबंधित सामान उठा ले गए। इतना ही नहीं, ठेकेदार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीडि़त पक्ष में दहशत का माहौल बना हुआ है।



