ललितपुर
जय अंबे रक्तदान समिति ने तीन जरूरतमंदों को रक्त देकर बचाई जान
डेंगू पीडि़त 16 वर्षीय युवक सहित तीन मरीजों को समय पर उपलब्ध कराया रक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जरूरतमंदों की मदद के लिए पिछले 20 वर्षों से सक्रिय जय अंबे रक्तदान समिति ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया। समिति को गौरव चतुर्वेदी के माध्यम से डेंगू से पीडि़त 16 वर्षीय चंद्र कुमार को तत्काल रक्त की आवश्यकता की सूचना मिली। इस पर समिति अध्यक्ष दीपक राठौर एवं वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया लाल रजक ने रक्त कार्ड के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराया। वहीं, गंभीर बीमारी से पीडि़त तीन वर्षीय मासूम कंचन सहरिया को अंश सवरकार ने 12वीं बार रक्तदान किया। तीसरे मरीज प्रीतम कुशवाहा को रात्रि में रक्त की आवश्यकता पडऩे पर आशीष शुक्ला ने 10वीं बार रक्तदान कर मदद की। मरीज के परिजनों के रक्त का मिलान नहीं होने और ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध न होने पर उन्होंने तत्काल पहल की। इस दौरान मरीजों के परिजनों ने समिति अध्यक्ष दीपक राठौर, कन्हैया लाल रजक और सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। सहयोग में बलराम राज, अनिल सोनी, आकाश वाल्मीकि, बॉबी कुशवाहा, मनीराम और नारायण आदि मौजूद रहे।



