ललितपुर

तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद

जखौरा पुलिस ने नदनवारा-देवरान घाट मार्ग के पास से दबोचा
हत्या के प्रयास सहित बीएनएस की धाराओं में दर्ज था मुकदमा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जान से मारने की नीयत से मारपीट करने और तमंचे से फायरिंग करने के मामले में वांछित एक आरोपी को जखौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। ग्राम नदनवारा निवासी दीपक राजा पुत्र करतार सिंह ने जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की और तमंचे से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 292/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352 और 351(3) में मामला दर्ज किया था। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 नवंबर को ग्राम नदनवारा से देवरान घाट जाने वाले मार्ग के पास से वांछित आरोपी नदनवारा निवासी विक्रम राजा (32) पुत्र स्व. भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार और बांसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलराम शर्मा पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button