पाकुड़

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापामारी अभियान में 3386 लंबित वारंटों का निष्पादन

Pakur police conduct major raids, execute 3386 pending warrants

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखण्ड के पाकुड़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।माननीय न्यायालय से निर्गत लंबे समय से लंबित जमानतीय वारंट (Bailable Warrant), गैर-जमानतीय वारंट (Non-Bailable Warrant) तथा लाल/स्थायी वारंट (Permanent Warrant) के निष्पादन हेतु 01 जून 2025 से 06 अप्रैल 2026 तक लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस व्यापक अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई करते हुए लगभग 3386 लंबित वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से न केवल फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा गया, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को भी गति मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से चलाया गया था, जिसमें सभी थाना प्रभारियों और पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।आने वाले समय में भी इस प्रकार के अभियान जारी रखे जाएंगे, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button