गाजियाबाद

खेल के दौरान विवाद बना जानलेवा

किशोर की चाकू मारकर हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी में खेल के दौरान हुआ मामूली विवाद उस समय एक दर्दनाक घटना में बदल गया जब दो युवकों के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने फैजान नामक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल फैजान पुत्र रमजान निवासी आर्यनगर को घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे तुरंत गुरु तेग बहादुर  अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी युवक की तलाश जारी है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर बिहार, ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button